लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन से प्रभावित व्यवसायों को एक अरब पौंड की मदद देगी ब्रिटेन सरकार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:42 IST

Open in App

लंदन, 21 दिसंबर ब्रिटेन सरकार कोरोना वायरस के नए स्वरुप ओमीक्रोन से प्रभावित होटल, रेस्तरां एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों को एक अरब पौंड की मदद देगी।

सरकार ने पब, रेस्तरां और अन्य संबंधित व्यवसायों की समस्याओं को देखते हुए यह घोषणा की है। कोरोना वायरस के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों से होटल और रेस्तरां उद्योग की आय में गिरावट आई है।

ब्रिटेन वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को होटल और आराम एवं मनोरंजन आदि से संबंधित उद्योग (लीजर सेक्टर) के लिए प्रति परिसर 6,000 पौंड तक के अनुदान के लिए एक अरब पौंड के पैकेज की घोषणा की। यह अनुदान एक बार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "हम मानते हैं कि ओमीक्रोन के कारण होटल और ‘लीजर’ क्षेत्रों में व्यवसाय इस अहम मौके पर भारी अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। इसलिए हम एक अरब पौंड की आर्थिक सहायता की घोषणा कर रहे हैं।"

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए मामलों में वृद्धि से कई पब और रेस्तरां की बुकिंग रद्द हो रही है।

व्यवसायों के लिए दिसंबर का महीना सबसे लाभदायक होता है लेकिन इस बार कई व्यापारियों को दिसंबर में 40 से 60 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

सरकार कोरोना वायरस के नए मामलों में अचानक वृद्धि से प्रभावित अन्य क्षेत्रों (होटल और लीजर क्षेत्रों को सामान की आपूर्ति करने वाले) का समर्थन करने के लिए स्थानीय प्रशासन को अतिरिक्त दस करोड़ पौंड भी देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?