लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन को रियायती शुल्क कोटा के तहत 3,675 टन अतिरिक्त चीनी निर्यात की मंजूरी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल सरकार ने ब्रिटेन को रियायती शुल्क दर कोटा के तहत 3,675 टन अतिरिक्त चीनी निर्यात की अनुमति दी।

शुल्क- दर कोटा (टीआरक्यू) ऐसा चीनी कोटा होता है जिसपर ब्रिटेन पहुंचने पर कम दर से शुल्क लगाया जाता है। इससे अधिक मात्रा में चीनी का निर्यात किये जाने पर उस पर ऊंची दर से निर्यात शुल्क लगता है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है, ‘‘ब्रिटेन को शुल्क- दर कोटा के तहत इस साल 30 सितंबर तक 3,675.13 टन कच्ची.. रिफाइंड चीनी का अतिरिक्त निर्यात किये जाने को अधिसूचित किया गया है।’’

इसमें कहा गया है कि इस निर्यात को कृषि एवं खाद्य प्रसंसकरण उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा संचालित किया जायेगा और वह क्रियान्वयन एजेंसी के तौर पर काम करेगी।

चीनी की यह अतिरिक्त मात्रा उीजीएफटी द्वारा पिछले साल यूरोपीय संघ को 2020- 21 के दौरान भेजी जानी वाली दस हजार टन सीएक्सएल चीनी कोटा के अतिरिक्त होगी।

यूरोपीय संघ को निर्यात में सीएक्सएल लाभ को पाने के तहत व्यापारी शून्य सीमा शुल्क अथवा कम दर पर चीनी का निर्यात करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल