लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन का 2035 तक पूरी बिजली नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: October 4, 2021 23:28 IST

Open in App

मैनचेस्टर, चार अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन के व्यापार और ऊर्जा मंत्री क्वासी क्वार्तेंग ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2035 तक देश की पूरी बिजली नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से आएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से आयातित ईंधन पर निर्भरता कम होगी।

क्वार्तेंग ने कहा कि ब्रिटेन की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने का एकमात्र रास्ता देश में उत्पादित होने वाली शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली बिजली है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी कहा कि देश अगले दशक के मध्य तक पूर्ण रूप से स्वच्छ ऊर्जा हासिल करेगा। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा तथा परमाणु ऊर्जा शामिल हैं।

ब्रिटेन कुल ऊर्जा का बड़ा हिस्सा पवन और सौर ऊर्जा से प्राप्त करता है। और काफी हद तक कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को बंद कर दिया है। लेकिन वह प्राकृतिक गैस पर निर्भर है। दुनिया भर में गैस के दाम में तेजी से ब्रिटेन के लोगों के बिजली बिल बढ़ रहे हैं।

जॉनसन ने मैनचेस्टर में कंजर्वेटिव पार्टी के सालाना सम्मेलन में कहा, ‘‘इसका लाभ यह होगा कि पहली बार ब्रिटेन विदेशों से आयातित हाइड्रोकार्बन पर आश्रित नहीं होगा। साथ ही हाइड्रोकार्बन के दाम में वृद्धि का ब्रिटेन की जनता पर जो प्रतिकूल असर पड़ता है, वह नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?