यूको बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में चार गुना से अधिक होकर 102 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:58 IST2021-07-27T15:58:30+5:302021-07-27T15:58:30+5:30

UCO Bank's net profit more than quadrupled at Rs 102 crore in June quarter | यूको बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में चार गुना से अधिक होकर 102 करोड़ रुपये पर

यूको बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में चार गुना से अधिक होकर 102 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 27 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में चार गुना से अधिक होकर 101.81 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में उल्लेखनीय रूप से कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष की 2020-21 की इसी तिमाही में बैंक को 21.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इससे पूर्व मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 80.03 करोड़ रुपये था।

यूको बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 4,539.08 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 4,436.57 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, यह मार्च 2021 को समाप्त तिमाही की आय 4,936.75 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है।

बैंक का एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) या फंसा कर्ज जून, 2021 को समाप्त तिमाही में घटकर कुल ऋण का 9.37 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 14.38 प्रतिशत था। मूल्य के हिसाब से सकल एनपीए 11,321.76 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले जून 2020 को समाप्त तिमाही में 16,576.43 करोड़ रुपये था।

शुद्ध एनपीए आलोच्य तिमाही में 3.85 प्रतिशत (4,387.25 करोड़ रुपये) रहा जो एक साल पहले 2020-21 की पहली तिमाही में 4.95 (5,138.18 करोड़ रुपये) प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UCO Bank's net profit more than quadrupled at Rs 102 crore in June quarter

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे