लाइव न्यूज़ :

UCO Bank IMPS Scam: CBI ने 67 लोकेशन पर की छापेमारी, 820 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: March 7, 2024 17:48 IST

केंद्रीय जांच एजेंसी ने देश भर में यूको बैंक से जुड़ी कुल 67 लोकेशन पर छापेमारी की। बुधवार को 67 ठिकानों में से राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तत्काल भुगतान सेवा के तहत 820 करोड़ रुपए की लेनदेन यूको बैंक के कई अकाउंट के जरिए हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय जांच एजेंसी ने देश भर में यूको बैंक से जुड़ी कुल 67 शाखाओं पर छापेमारी कीआरोप ये है कि IMPS के तहत 820 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोपसीबीआई को जांच में डिवाइस में 40 मोबाइल फोन, 2 हार्ड डिस्क, 1 इंटरनेट डॉन्गल मिला

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी ने देश भर में यूको बैंक से जुड़ी कुल 67 शाखाओं पर छापेमारी की। बुधवार को 67 ठिकानों में से राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तत्काल भुगतान सेवा के तहत 820 करोड़ रुपए की लेनदेन यूको बैंक के कई अकाउंट के जरिए हुई है। 

इस दौरान हुई जांच में सीबीआई को 130 आपत्तिजनक दस्तावेज यूको बैंक, आईडीएफसी और 43 डिजिटल डिवाइस को भी प्राप्त किया गया है। सीबीआई को जांच में डिवाइस में 40 मोबाइल फोन, 2 हार्ड डिस्क, 1 इंटरनेट डॉन्गल भी सीबीआई ने सीज करते हुए फोरेन्सिक जांच के लिए भेज दिया। इसके अतिरिक्त 30 संदिग्धों को भी मौके पर ढूंढकर जांच की गई। 

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, "सात निजी बैंकों के लगभग 14,600 खाताधारकों से शुरू किए गए आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) आवक लेनदेन को 41,000 से अधिक यूको बैंक खाताधारकों के खातों में गलत तरीके से पोस्ट किया गया था। इससे रुपए मूल बैंकों से वास्तविक डेबिट किए बिना यूको बैंक खातों में 820 करोड़ रुपये जमा किए जा रहे हैं"। 

केस से संबंधित 8,53,049 तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) लेनदेन 10, नवंबर और 13 नवंबर के बीच बीते साल घटित हुआ।प्रवक्ता ने आगे कहा, बुधवार को राजस्थान और महाराष्ट्र में तलाशी उन लोगों पर केंद्रित थी, जिन्होंने पैसे प्राप्त किए और बैंक को वापस करने के बजाय इसे वापस ले लिया। यह खोजों का दूसरा दौर था। इससे पहले दिसंबर 2023 में, कोलकाता और मैंगलोर में निजी व्यक्तियों और यूको बैंक के अधिकारियों से जुड़े 13 स्थानों पर तलाशी ली गई थी।

330 पुलिसकर्मी इन लोकेशन पर पहुंचे हुए थे, राजस्थान पुलिस के 120, जिसमें 40 टीम को शामिल किया और इस जांच के करीब 80 गवाह मौजूद रहें। ये सभी लोग उन जगहों पर तैनात रहें, जहां सीबीआई ने जांच की, इसमें जोधपुर, जयपुर, जालौर, नागपुर, नागौर, बाड़मेर, फालौदी और पुणे (महाराष्ट्र) शामिल किया है।

टॅग्स :BankBank Frauds
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?