लाइव न्यूज़ :

यूबीएस को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था के वृद्धि की राह पर लौट जाने का अनुमान

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:36 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी यूबीएस इंवेस्टमेंट बैंक को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था के वृद्धि की राह पर लौट आने का अनुमान है। यूबीएस का कहना है कि दूसरी तिमाही में दिखा अप्रत्याशित पुनरुद्धार आगे भी जारी रह सकता है। तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था की गिरावट 0.40 प्रतिशत तक सिमट सकती है और यह मार्च तिमाही में 0.80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सकती है।

बैंक ने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को चालू वित्त वर्ष में गिरावट को 7.5 प्रतिशत तक सीमित करने में मदद मिल सकती है। यह पहले के पूर्वानुमान से पूरा एक प्रतिशत और यहां तक कि सरकार के 7.7 प्रतिशत के ताजे अनुमान से भी बेहतर है।

कोरोना वायरस महामारी के दौरान जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी बदहाल हो गयी और 23.9 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि इसके बाद सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार हुआ और इस दौरान गिरावट की दर सिमटकर 7.5 प्रतिशत पर आ गयी।

इस अप्रत्याशित सुधार के चलते कई विश्लेषकों ने पूरे वित्त वर्ष के लिये गिरावट के अनुमान को घटाकर सात से साढ़े प्रतिशत कर दिया। यहां तक कि सरकार ने भी अनुमान में बदलाव किया।

यूबीएस इंवेस्टमेंट बैंक में भारत के लिये मुख्य अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि अर्थव्यवस्था के रुख में बदलाव आ रहा है। अर्थव्यवस्था दिसंबर और मार्च तिमाही में सकारात्मक वृद्धि दर्ज कर सकती है। मार्च में वृद्धि दर 0.80 प्रतिशत या इससे अधिक रह सकती है। इससे पूरे वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था को गिरावट 7.5 प्रतिशत तक सीमित रखने में मदद मिल सकती है।’’

हालांकि उन्होंने कहा कि ये सारी चीजें 2021 की शुरुआत से बाजार में किफायती कीमत पर कोरोना टीका की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

उन्होंने वित्त वर्ष 2021-22 में अर्थव्यवस्था में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद व्यक्त की।

जैन ने वी आकार के पुनरुद्धार की उम्मीद जताते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर छह प्रतिशत के आस-पास रह सकती है। इसका कारण वित्त वर्ष 2021-22 का उच्च आधार रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल