लाइव न्यूज़ :

उबर, व्हाट्सएप ने भारत में व्हाट्सएप के जरिए यात्रा बुकिंग की सुविधा शुरू करने के लिए साझेदारी की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर उबर और व्हाट्सएप ने देश में लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से यात्रा बुक करने की सुविधा देने के लिए बृहस्पतिवार को साझेदारी करने की घोषणा की।

एक बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के साथ, सवारी को अब उबर ऐप डाउनलोड करने या उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी। उपयोगकर्ता पंजीकरण, यात्रा की बुकिंग से लेकर यात्रा की रसीद प्राप्त करने तक सबकुछ व्हाट्सएप चैट इंटरफेस के भीतर उपलब्ध होगा।

बयान में कहा गया कि यह उबर के लिए पहली वैश्विक पहल है, जो एक सवारी की बुकिंग को व्हाट्सएप संदेश भेजने जितना आसान बना देगा।

इसे पहले लखनऊ के उत्तरी भाग में प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जा रहा है और जल्द ही अन्य भारतीय शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा।

उबर एपीएसी वरिष्ठ निदेशक (व्यवसाय विकास) नंदिनी माहेश्वरी ने कहा, ‘‘हम सभी भारतीयों के लिए उबर से यात्रा करना जितना संभव हो सके आसान बनाना चाहते हैं, और ऐसा करने के लिए हमें उन प्लेटफॉर्म पर उनसे जुड़ने की जरूरत है, जिनके साथ वे सहज हैं। व्हाट्सएप के साथ हमारी साझेदारी बस इसी मकसद से की गई है, जो यात्रियों को एक सरल, सहज और भरोसेमंद चैनल के माध्यम से सवारी करने का एक नया तरीका प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?