लाइव न्यूज़ :

यूएई ने उत्पादन समझौते का विस्तार करने की ओपेक, सहयोगी देशों की योजना का विरोध किया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:02 IST

Open in App

दुबई, चार जुलाई (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक और सहयोगी उत्पादक देशों की तेल के उत्पादन में कटौती से जुड़े वैश्विक समझौते का विस्तार करने की योजना का विरोध किया।

देश के ऊर्जा मंत्रालय ने उसके उत्पादन कोटे को बढ़ाए बिना समझौते का पूरे 2022 तक विस्तार करने के प्रस्ताव को "यूएई के साथ नाइंसाफी" बताया।

समूह के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल यूएई अपने सहयोगी देश एवं ओपेक के अहम सदस्य सऊदी अरब के साथ प्रतिस्पर्धा का निर्माण करते हुए अपना उत्पादन बढ़ाना चाह रहा है। सऊदी अरब ने समूह के उत्पादन पर एक कड़ी सीमा लगाने में अहम भूमिका निभायी है।

सऊदी अरब के नेतृत्व में ओपेक सदस्यों और गैर सदस्यों का संयुक्त ओपेक प्लस समूह तेल के उत्पादन को लेकर शुक्रवार को किसी समझौते पर पहुंचने में नाकाम रहा। विवाद को लेकर सोमवार को फिर से बातचीत शुरू होगी। गैर ओपेक सदस्यों में रूस प्रमुख देश है।

यूएई ने कहा कि वह गर्मियों के दौरान उत्पादन बढ़ाने की योजनाओं के पक्ष में है और उसका मानना है कि बाजार के लिए ज्यादा उत्पादन सख्त जरूरी है।

पिछले साल कोविड-19 की वजह से तेल की मांग कम होने के साथ उसकी वैश्विक कीमतों में कमी आयी थी। इसे संतुलित करने के लिए तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन कम करने को लेकर समझौता किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें