लाइव न्यूज़ :

दो भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:02 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 13 मार्च दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर की भारतीय मूल की दो युवा महिलाओं ने इस सप्ताह अपने अनुकरणीय नेतृत्वकारी कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल किया है। इनमें एक 21 वर्षीय सौंदर्य उत्पाद उद्यमी और दूसरी 30 वर्षीय वास्तुकार हैं,

सौंदर्य उत्पाद उद्यमी राबिया घूर को 2021 के लिए फोर्ब्स वुमन अफ्रीका 'यंग अचीवर्स' पुरस्कार मिला, जबकि वास्तुकार सुमैया वैली को 2021 की टाइम्स-100 की सूची में शामिल किया गया। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जो अपनी नेतृत्वकारी क्षमता से भविष्य को नया आकार देते हैं।

घूर को पुरस्कार की घोषणा वर्चुअल फोब्र्स शिखर सम्मेलन के दौरान की गई। घूर ने 14 साल की उम्र में 'स्विच ब्यूटी ’की शुरुआत की, जो उनका मेकअप और स्किनकेयर का ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर है। दो साल बाद स्कूल से बाहर निकलकर वह कारोबार पर पूरा समय केंद्रित करने के लिए प्रेरित हुईं।

घूर ने कहा “मैंने सौन्दर्य ब्रांड बनाने के लिए उत्पाद के उद्गम स्थल, फॉर्मूलेशन, ई-कॉमर्स, पैकेजिंग, विनिर्माण, डिज़ाइन के अपने अंतिम लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शोध करना शुरू किया, जो सीमाओं को नहीं तोड़ता और दूसरी - ऐसी चीज़ों को बनाता था जिनका लोग वास्तव में उपयोग करते हैं।

लंदन की सर्पेन्टाइन गैलरियों के लिए पैवेलियन के डिजाइन में अपनी भूमिका के लिए टाइम्स-100 लिस्ट में जगह बनाने वाली वैली सबसे कम उम्र की आर्किटेक्ट बन गईं।

वैली ने कंपनी काउंटरस्पेस की स्थापना पांच साल पहले कुछ दोस्तों के साथ साझेदारी में की थी, जब वह जोहानिसबर्ग विश्वविद्यालय के ग्रैजुएट स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में व्याख्याता भी थीं। उन्होंने कहा कि कंपनी का गठन डिजाइन की एक भाषा विकसित करने के उद्देश्य से किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह