लाइव न्यूज़ :

एस्सेल समूह की कंपनियों को 392 करोड़ रुपये का बोगस आईटीसी देने के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 5, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च जीएसटी अधिकारियों ने एस्सेल समूह की कंपनियों को मुखौटा कंपनियों के जरिये 392 करोड़ रुपये का इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने वस्तुओं और सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति के बिना आईटीसी दिया।

केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, दिल्ली (पूर्व) के अधिकारियों ने जाली कंपनियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इन जाली कंपनियों का परिचालन नरेश धौंढियाल द्वारा देवेंद्र कुमार गोयल के साथ सांठगाठ में किया जा रहा था। गोयल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि धौंढियाल और गोयल दोनों एस्सेल समूह के पूर्व कर्मचारी हैं। हालांकि, दोनों अभी कंपनी के साथ नहीं जुड़े हैं लेकिन वे समूह को आईटीसी दे रहे थे।

मंत्रालय ने कहा कि मुखौटा और जाली कंपनियों के जरिये एस्सेल समह को वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के बिना आईटीसी देने के लिए कई फर्जी कंपनियों का गठन किया गया था।

मंत्रालय ने कहा कि यह काम एस्सेल समूह को गलत तरीके से आईटीसी देने, आयकर से बचने के लिए खर्च दिखाने और कंपनियों के शेयर मूल्य बढ़ाने के लिए कारोबार को बढ़ाकर दिखाने के लिए किया गया।

धौंढियाल ने जहां एस्सेल समूह के लिए कई फर्जी कंपनियां बनाईं। वहीं गोयल ने अन्य मुखौटा कंपनियों के जरिये जाली इन्वॉयस या बिलों की व्यवस्था की।

धौंढियाल और गोयल को 18 मार्च तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में आगे जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?