लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बृहस्पतिवार को 'ट्विटर ब्लू' शुरू करने की घोषणा की जो विशेष सुविधाओं से लैस उसकी पहली सब्सक्रिप्शन सेवा है।

इन सुविधाओं में एक निर्धारित समय अवधि में ट्वीट वापस लिए जा सकते हैं।

ट्विटर ब्लू की पहली सेवा ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में पेश की जा रही है और यह सेवा 3.49 कैनेडियन डॉलर (करीब 210 रुपए) या 4.49 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 251 रुपए) की मासिक शुल्क पर उपलब्ध होगी।

ट्विटर ने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा, "हमें इस पहले चरण से ट्विटर पर यह ज्यादा अच्छे से समझने की कोशिश करनी है कि किससे लोगों के अनुभव को और ज्यादा खास और बेहतर ढंग से अपनी बात रखने लायक बनाया जा सकता है.... सामान्य तौर पर कहें तो एक निशुल्क ट्विटर कहीं नहीं जा रहा, यह हमेशा ऐसे ही रहेगा। सब्सक्रिप्शन सेवा की पेशकश का सीधा मतलब है कि जो चाहते हैं, उनके लिए पहले से मौजूद ट्विटर के अनुभव को और बेहतर करना है।"

यह सेवा लेने वाले लोगों को बुकमार्क फोल्डर का एक्सेस मिलेगा और वे उन्हें सेव किए गए ट्वीट को संगठित करने का अवसर देंगे।

इन उपयोगकर्ताओं को 'रीडर मोड' की सुविधा मिलेगी जिससे उन्हें ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की लंबी लाइन को आसानी से पढ़ने में मदद मिलेगी।

इस सेवा का सबसे रोचक पहलू 'अनडू ट्वीट' है जिसके जरिये उपयोगकर्ता अपने ट्वीट को पब्लिश किए जाने के 30 सेकेंड तक के भीतर वापस ले सकते हैं। इस समय उपयोगकर्ता इस तरह के ट्वीट को संपादित नहीं कर सकते और केवल डिलीट कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?