लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी सीईओ का पद छोड़ेंगे, भारतीय मूल के पराग अग्रवाल लेंगे जगह

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:12 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, 29 नवंबर ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पद छोड़ देंगे और ट्विटर के भारतीय मूल के अधिकारी पराग अग्रवाल उनकी जगह लेंगे। प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी ने यह घोषणा की है।

अग्रवाल इस समय ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) हैं।

डॉर्सी 2022 में अपना कार्यकाल पूरा होने तक निदेशक मंडल में बने रहेंगे।

अग्रवाल ने ट्विटर लिखा कि वह अपनी नियुक्ति को लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं एवं खुश हैं और उन्होंने डॉर्सी के ‘‘निरंतर मार्गदर्शन एवं दोस्ती’’ के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

आईआईटी-बंबई और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र अग्रवाल 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं और 2017 से कंपनी के सीटीओ हैं। जब वह कंपनी में शामिल हुए थे तब उसके कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम थी।

डॉर्सी ने अपने ट्विटर पेज पर डाले एक पत्र में लिखा कि वह कंपनी छोड़ने को लेकर ‘काफी दुखी लेकिन काफी खुश भी हैं’ और यह उनका अपना फैसला है।

इससे पहले डॉर्सी के पद छोड़ने की खबर के बाद ट्विटर के शेयरों में उछाल आ गया।

सीएनबीसी ने अपनी खबर में कहा था कि डॉर्सी जल्द ही पद छोड़ सकते हैं। उसने अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह खबर दी थी।

डॉ’र्सी ने रविवार को ट्विटर पर लिखा था, "मुझे ट्विटर बहुत प्रिय हैं।"

डॉर्सी स्क्वॉयर नाम की एक दूसरी कंपनी के भी शीर्ष कार्यकारी हैं। उन्होंने इस वित्तीय भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी की स्थापना की थी। कुछ बड़े निवेशकों ने खुलकर यह सवाल उठाया था कि डॉर्सी कैसे कारगर तरीके से दोनों ही कंपनियों का नेतृत्व कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या