लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर्स का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा चार गुना बढ़कर 319 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल टीवीएस मोटर कंपनी ने मंगलवार को बताया कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा लगभग चार गुना बढ़कर 319.19 करोड़ रुपये हो गया। इसका कारण घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मजबूत बिक्री होना है।

कंपनी ने वर्ष 2019- 20 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 81.84 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

टीवीएस मोटर ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि परिचालन से होने वाली आय, चौथी तिमाही में बढ़कर 6,131.90 करोड़ रुपये हो गयी, जो वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में 4,104.71 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसकी कुल दुपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री 9.28 लाख इकाइयों की रही, जो वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में बेची गई 6.33 लाख इकाइयों से 47 प्रतिशत अधिक थी।

पूरे 2020-21 के वित्तीय वर्ष में, कंपनी ने 607.50 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया जो वित्त वर्ष 2020 में 646.80 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे के मुकाबले 6.07 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

कंपनी ने कहा कि मार्च 2021 को समाप्त वर्ष के दौरान, निर्यात सहित उसकी कुल दुपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री वर्ष 2019-20 के 32.63 लाख इकाइयों के मुकाबले समीक्षाधीन अवधि में 30.52 लाख इकाई की हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?