लाइव न्यूज़ :

महामारी की वजह से व्यक्तिगत वाहनों की मांग का लाभ उठाएगी टीवीएस मोटर

By भाषा | Updated: July 6, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई टीवीएस मोटर कंपनी को उम्मीद है कि कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित बाजार में तेजी से सुधार आएगा। कंपनी का मानना है कि वह अब आपूर्ति-श्रृंखला के मुद्दों से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार है। इसके अलावा सरकार द्वारा भी महामारी से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

टीवीएस मोटर कंपनी घरेलू के साथ निर्यात बाजार की मांग को भी पूरा करती है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को सूचित किया है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच लोग व्यक्तिगत वाहन रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में कंपनी वृद्धि के लिए बेहतर स्थिति में है।

टीवीएस मोटर कंपनी ने 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘दूसरी लहर के बावजूद कंपनी को भरोसा है कि महामारी का प्रतिकूल प्रभाव कम रहेगा और कंपनी जल्द सुधार की राह पर लौटेगी।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि सतर्कता के साथ उम्मीद भरे इस परिदृश्य की वजह कंपनी की खुद की आपूर्ति श्रृंखला की तैयारियां हैं। इसके अलावा कंपनी का मानना है कि महामारी को लेकर प्रशासनिक प्रतिक्रिया अधिक लक्षित रहेगी। व्यापक स्तर पर टीकाकरण से भी इसकी ‘चेन’ को तोड़ने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि सामाजिक दूरी की वजह से अब उपभोक्ता अपना खुद का वाहन रखना चाहेंगे। ऐसे में दोपहिया उद्योग में नई मांग पैदा होगी, जिसका कंपनी को लाभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस