लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर अगले दो साल में दोपहिया, तिपहिया वाहनों की पूरी श्रृंखला पेश करेगी; ईवी गाड़ियों पर नजर

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर कंपनी अगले दो वर्षों में पांच से 25 किलोवॉट तक क्षमता वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया और तीन पहिया वाहनों की पूरी श्रृंखला पेश करेगी।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा की टीवीएस देश के उभरते इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

टीवीएस ने पारंपरिक इंजन वाहनों पर निवेश जारी रखने के साथ ही अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कारोबार पर 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, ‘‘हम ईवी को लेकर उत्साहित हैं। हम ईवी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए क्षमता और उत्पादों के निर्माण में निवेश कर रहे हैं। हमारा मानना है कि यह खंड तेजी से बढ़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी नए इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास पर 500 से अधिक इंजीनियरों की एक टीम के साथ 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है।

वेणु ने कहा, ‘‘हमारे पास एक पूरी श्रृंखला होगी, जिसे हम अगले दो वर्षों के दौरान यात्री और मालवहन (खंड) में पांच से 25 किलोवॉट तक क्षमता वाले दोपहिया और तिपहिया मॉडल पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित