लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर की सितंबर में बिक्री छह प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर में उसकी कुल बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 3,47,156 इकाई रही।

टीवीएस मोटर कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 3,27,692 वाहन बेचे थे।

पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 3,32,511 इकाई रही, जबकि सितंबर 2020 में 3,13,332 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

कंपनी ने कहा कि घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 2,44,084 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 2,41,762 इकाई थी।

पिछले महीने कुल निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 1,02,259 इकाई हो गया, जो सितंबर 2020 में 85,163 इकाई था।

दोपहिया वाहनों का निर्यात पिछले महीने 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 88,427 इकाई रहा, जो एक साल पहले इसी महीने में 71,570 इकाई था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई