लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर की बिक्री जून में बढ़कर 2,51,886 इकाई हुई

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जून, 2021 में उसकी बिक्री में मई से 51 प्रतिशत ज्यादा रही।

कंपनी ने जून में कुल 2,51,886 इकाइयां बेचीं जबकि मई में यह संख्या 1,66,889 थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने (जून) में डीलरों के लिए कुल 2,38,092 दोपहिया वाहन रवाना किए गए जबकि मई में यह संख्या 1,54,416 थी।

कंपनी ने जून में 1,46,874 मोटरसाइकिलों की बिक्री की जबकि मई में यह संख्या 1,25,188 थी।

टीवीएस मोटर के स्कूटरों की बिक्री में भी वृद्धि दर्ज की गयी। मई की 19,627 इकाइयों की तुलना में उसने जून में 54,595 स्कूटर बेचे।

घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री जून में 1,45,413 इकाइयां थीं जबकि मई में यह संख्या 52,084 थी।

वहीं जून में कंपनी ने कुल 1,06,246 इकाइयों का निर्यात किया जबकि मई में उसने 1,14,674 इकाइयों का निर्यात किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?