लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब पेश किया, कीमत 1.08 लाख रुपये

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को राजधानी में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक पेश किया। इसकी दिल्ली में कीमत 1,08,012 रुपये है। यह कीमत फेम-दो और दिल्ली राज्य की सब्सिडी के बाद होगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि टीवीएस आईक्यूब मे 4.4 केवी की इलेक्ट्रिक मोटर है। इसकी अधिकतम गति सीमा 78 किमी. प्रति घंटा है। यह ई स्कूटर एक बार चार्ज के बाद 75 किलोमीटर दौड़ सकता है। शून्य से 40 किमी. की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.2 सेकंड लगेंगे।

कंपनी ने इससे पहले टीवीएस आईक्यूब को जनवरी, 2020 में बेंगलुरु में उतारा था। कंपनी ने कहा कि महामारी के बावजूद इस वाहन को उपभोक्ताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

कंपनी के निदेकश एवं मुख्य कार्यकारी केएन राधाकृष्णन ने कहा कि टीवीएस आईक्यूब में एक उन्नत विद्युत ड्राइवट्रेन और अगली पीढ़ी का टीवीएस स्मार्टएक्सोनेक्ट प्लेटफार्म का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा ‘ बेंगलूरू में सफलता के बाद अब दिल्ली में भी यह उत्पाद बिक्री की नयी ऊचाइयां छूएंगा, ऐसा हमारा विश्वास है।’

कंपनी ने कहा कि इसकी बुकिंग उसके वेब प्लेटफार्म से भी करायी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?