लाइव न्यूज़ :

टीवी 18 ब्रॉडकास्ट का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 77 प्रतिशत बढ़कर 251 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: April 20, 2021 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल मीडिया कंपनी टीवी 18 ब्रॉडकास्ट का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 77.03 प्रतिशत बढ़कर 251.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 141.83 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत परिचालन आय 5.4 प्रतिशत घटकर 1,374.94 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,424.93 करोड़ रुपये रही।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 11.3 प्रतिशत घटकर 1,113.32 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,254.89 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में टीवी 18 ब्रॉडकास्ट का शुद्ध लाभ 78.95 प्रतिशत बढ़कर 745.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 416.71 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 13.1 प्रतिशत घटकर 4,497.62 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 5,174.94 करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार