लाइव न्यूज़ :

जनवरी में टीवी विज्ञापन 23 प्रतिशत बढ़कर 13.3 करोड़ सेकंड पर

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:45 IST

Open in App

मुंबई, चार फरवरी टेलीविजन पर विज्ञापन जनवरी में करीब 23 प्रतिशत बढ़कर 13.3 करोड़ सेकंड पर पहुंच गए। एक साल पहले समान महीने पर टीवी विज्ञापन 10.8 करोड़ सेकंड रहे थे। प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद (बार्क) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

बार्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीवी पर विज्ञापनों की मात्रा बढ़ी है। हालांकि कुछ क्षेत्र महामारी से अब भी प्रभावित हैं।

दिलचस्प तथ्य यह है कि इस दौरान समाचार चैनलों आदि पर विज्ञापन 18 प्रतिशत बढ़कर 3.8 करोड़ सेकंड पर पहुंच गए। हालांकि, बार्क ने अब टीआरपी आंकड़े प्रकाशित करना रोक दिया है। यहां उल्लेखनीय है कि महामारी से आर्थिक गतिविधियों में काफी गिरावट आई थी। इससे विज्ञापनों पर भी असर पड़ा था।

महामारी के बीच ही शहर की पुलिस ने फर्जी टीआरपी घोटाले की जांच शुरू की। इस मामले में बार्क के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को भी गिरफ्तार भी किया गया। इसके बाद एजेंसी ने अस्थायी तौर पर दर्शकों के आंकड़ों का प्रकाशन रोक दिया है।

विज्ञापनों में सबसे अधिक वृद्धि बच्चों से जुड़े कार्यक्रमों में रहीं आंकड़ों के अनुसार बच्चों से जुड़े कार्यक्रमों या चैनलों में विज्ञापन 35 प्रतिशत बढ़कर 43 लाख सेकंड पर पहुंच गई।

इसके बाद संगीत कार्यक्रमों के लिए विज्ञापन 31 प्रतिशत बढ़कर 1.6 करोड़ सेकंड पर पहुंच गए। फिल्म चैनलों के विज्ञापन 28 प्रतिशत बढ़कर 3.1 करोड़ सेकंड पर पहुंच गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें