लाइव न्यूज़ :

ट्रूकॉलर ने भारत में एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए नयी सुविधाएं पेश की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर फोन कॉल करने वाले की पहचान करने वाले ऐप ट्रूकॉलर ने कहा कि वह आने वाले हफ्तों में भारत में एंड्रॉयड फोन उपयोगकर्ताओं के लिए वीडियो कॉलर आईडी, कॉल रिकॉर्डिंग और 'घोस्ट कॉल' तथा 'अनाउंस कॉल' जैसी प्रीमियम सुविधाओं सहित नयी सुविधाएं शुरू करेगा।

‘घोस्ट कॉल’ का मतलब उस सुविधा से है जिसमें उपयोगकर्ता अपने लिए कोई भी नाम, नंबर या तस्वीर डाल सकता है और वह जब किसी को कॉल करेगा तो दूसरे व्यक्ति के फोन में वहीं चीजें दिखेंगी। वहीं ‘अनाउंस कॉल’ का मतबल फोन में कॉल करने वाले व्यक्ति के नाम की घोषणा करने से है।

स्टॉकहोम (स्वीडन) की इस कंपनी के लगभग 30 करोड़ मासिक उपयोगकर्ता हैं और अकेले भारत में इसके 22 करोड़ उपयोगकर्ता हैं जो उसके कुल उपयोगकर्ताओं का तीन-चौथाई हिस्सा है।

ट्रूकॉलर इंडिया के मुख्य उत्पाद अधिकारी और प्रबंध निदेशक ऋषित झुनझुनवाला ने कहा, “ट्रूकॉलर 22 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए उनकी पेशेवर और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए संचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोगों ने हम पर जो विश्वास दिखाया है, उससे हम काफी खुश हैं, लेकिन साथ ही संचार को बदलने का लक्ष्य भी हमें प्रेरित करता है।"

उन्होंने कहा कि ये नयी सुविधाएं लोगों को एक सुरक्षित, मजेदार और संतोषजनक अनुभव प्रदान करते हुए अपने संचार उपकरण पर ज्यादा नियंत्रण करने में मदद करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?