लाइव न्यूज़ :

Lockdown Impact: डाबर इंडिया कंपनी के चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 24 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: May 28, 2020 04:43 IST

कंपनी के अनुसार, ‘‘अगर कोविड-19 न हुआ होता तो तिमाही राजस्व में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि और शुद्ध मुनाफे में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने के मार्ग पर अग्रसर थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देवित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में डाबर इंडिया का कुल खर्च 1,580.49 करोड़ रुपये रहा।वित्तवर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,447.92 करोड़ रुपये पर इससे पिछले साल के स्तर पर लगभग अपरिवर्तित था।

नयी दिल्ली: डाबर इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 24.19 प्रतिशत घटकर 281.60 करोड़ रुपये रह गया।    डाबर इंडिया ने एक नियामक सूचना में कहा कि कंपनी ने साल भर पहले 371.49 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 12.34 प्रतिशत घटकर 1,865.36 करोड़ रुपये रह गयी, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 2,128.19 करोड़ रुपये थी।

डाबर इंडिया के सीईओ मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘‘चौथी तिमाही में शुरुआत अवसरों का सफलतापूर्वक दोहन करते हुए सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत हुई। हालांकि, मार्च में कोविड-19 का प्रकोप हुआ, इसके बाद देशव्यापी लॉकडाऊन हुआ, जिससे हमारे व्यापार में गंभीर रुकावट आई और मार्च 2020 के दूसरे पखवाड़े में लगभग ठहरराव की स्थिति कायम हो गयी।’’

कंपनी के अनुसार, ‘‘अगर कोविड-19 न हुआ होता तो तिमाही राजस्व में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि और शुद्ध मुनाफे में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने के मार्ग पर अग्रसर थी।’’ वित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में डाबर इंडिया का कुल खर्च 1,580.49 करोड़ रुपये रहा, जो पहले के 1,729.59 करोड़ रुपये के खर्च से 8.62 प्रतिशत कम है।

वित्तवर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,447.92 करोड़ रुपये पर इससे पिछले साल के स्तर पर लगभग अपरिवर्तित था। इससे पिछले साल मुनाफा 1,446.25 करोड़ रुपये था। डाबर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष अमित बर्मन ने कहा, ‘‘हमारी लाभांश भुगतान नीति को जारी रखते हुए, बोर्ड ने प्रति शेयर 1.60 रुपये के लाभांश का प्रस्ताव रखा है, जो 282.74 करोड़ रुपये बनता है।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम