लाइव न्यूज़ :

ट्रायम्फ ने भारत में उतारी ट्राइडेंट- 660 बाइक, कीमत 6.95 लाख रुपये

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल ब्रिटेन की प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाले कंपनी ट्रायम्फ ने मंगलवार को अपनी नई मोटरसाइकिल टूाइडेंट- 660 मॉडल को पेश किया। इसकी शोरूम में शुरुआती कीमत 6.95 लाख रुपये है।

इस मॉडल में ट्रिपल सिलेंडर 660 सीसी का इंजन लगा है।

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया के कारोबार प्रमुख शोएब फारूक ने कहा, ‘‘ट्राइडेंट 660 के साथ हम भारत में प्रीमियम मिडलवेट रोडस्टर श्रेणी में उतर गए हैं। इसके जरिये हम मध्यम भार वर्ग की जरूरत को पूरा कर सकेंगे। देश में कुल प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में इस खंड की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है।’’

फारूक ने कहा कि कंपनी को ट्राइडेंट को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कीमत की घोषणा से पहले ही इस मॉडल के लिए 125 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि ट्राइडेंट इस खंड में नए मानक स्थापित करेगी और ट्रायम्फ की पहुंच और दायरा बढ़ेगा।’’ उन्होंने बताया कि अब ट्रायम्फ भारत में 16 मोटरसाइकिलों की पेशकश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?