कोविड महामारी के बीच त्रिपुरा की जीएसडीपी में वृद्धि

By भाषा | Updated: June 8, 2021 18:15 IST2021-06-08T18:15:25+5:302021-06-08T18:15:25+5:30

Tripura's GSDP increased amid Covid pandemic | कोविड महामारी के बीच त्रिपुरा की जीएसडीपी में वृद्धि

कोविड महामारी के बीच त्रिपुरा की जीएसडीपी में वृद्धि

अगरतला, आठ जून त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतनलाल नाथ ने मंगलवार को कहा कि त्रिपुरा ने महामारी के बीच भी पूर्ववर्ती वर्षों की तुलना में वित्तीय वर्ष 2020-21 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) और प्रति व्यक्ति आय में काफी वृद्धि दर्ज की।

उन्होंने दावा किया कि राज्य के आर्थिक मानदंडों की वृद्धि राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

नाथ ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में त्रिपुरा की जीएसडीपी 59,752.61 करोड़ रुपए थी जो 2019-20 में 55,984.08 करोड़ रुपए, 2018-19 में 49,845.47 करोड़ रुपए, 2017-18 में 43,715.80 करोड़ रुपए और 2016-17 में 39479.40 करोड़ रुपए थी।

उन्होंने बताया कि 2020-21 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,31,128 रुपए हो गयी जो 2019-20 में 1,25,191 रुपए, 2018-19 में 1,12,849 रुपए, 2017-18 में 1,00,444 रुपए और 2016-17 में 91,596 रुपए थी।

मंत्री ने साथ ही कहा कि लोगों और छोटे कर्जदारों के लिए रिणों के पुनर्गठन की रिजर्व बैंक की हालिया घोषणा से राज्य के करीब सात लाख लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा, "यह एक ऐतिहासिक फैसला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tripura's GSDP increased amid Covid pandemic

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे