लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु एयरपोर्ट से यात्रा करना हुआ महंगा, 120% बढ़ाया शुल्‍क

By भाषा | Updated: April 15, 2019 18:23 IST

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में यह 1,226 रुपये होगा जो पहले 558 रुपये था।’’ नई दरें मंगलवार से प्रभावी होंगी। बयान में कहा गया है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिये नये शुल्क में क्रमश: 120 प्रतिशत और 119 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित शुल्क 16 अप्रैल से 15 अगस्त के बीच खरीदे गये टिकट पर लागू होगा। कुल 13,000 करोड़ रुपये की विस्तार योजना के दूसरे चरण में नये टर्मिनल का निर्माण, दूसरा रनवे, सड़क तक पहुंच और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट केंद्र का निर्माण शामिल हैं।

यात्रियों के लिये बेंगलुरु हवाईअड्डे से विमान यात्रा करना महंगा होने वाला है। हवाईअड्डा शुल्क नियामक हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने इस हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों से टिकट के साथ वसूले जाने वाले उपयोगकर्ता विकास शुल्क में 120 प्रतिशत की भारी वृद्धि किए जाने को मंजूरी दी है। 

नयी दर चार महीने के लिये है। नयी दिल्ली और मुंबई के बाद देश का इस तीसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डे की विस्तार परियोजनाओं के लिए धन जुटाने हेतु यह अनुमति दी गयी है। 

बेंगलुरु हवाईअड्डा ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘एईआरए के आदेश के साथ घरेलू उड़ान के लिये उपयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) को 139 रुपये से बढ़ाकर 306 रुपये कर दिया गया है। 

वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में यह 1,226 रुपये होगा जो पहले 558 रुपये था।’’ नई दरें मंगलवार से प्रभावी होंगी। बयान में कहा गया है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिये नये शुल्क में क्रमश: 120 प्रतिशत और 119 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है। 

संशोधित शुल्क 16 अप्रैल से 15 अगस्त के बीच खरीदे गये टिकट पर लागू होगा। बढ़ा हुआ शुल्क 16 अगस्त से वापस ले लिया जाएगा। कुल 13,000 करोड़ रुपये की विस्तार योजना के दूसरे चरण में नये टर्मिनल का निर्माण, दूसरा रनवे, सड़क तक पहुंच और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट केंद्र का निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों को मार्च 2021 तक पूरा किये जाने का लक्ष्य है।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें