लाइव न्यूज़ :

ट्रांसपोर्टर संगठन ने पेट्रोल, डीजल के दाम में 16 पैसे की कटौती को दिखावा बताया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:40 IST

Open in App

मुंबई, 16 अप्रैल ट्रांसपोर्टरों के संगठन ‘आल इंडिया मोटर ट्रासपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी)’ ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम में 14 से 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती मात्र एक दिखावा लगती है। उसने कहा है कि दोनों ईंधनों के दाम में प्रति लीटर 40 रुपये तक की कटौती की गुंजाइश है।

एआईएमटीसी का कहना है कि पेट्रोल, डीजल के दाम में इस मामूली कटौती का पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम -- इन चार राज्यों के चुनावों पर असर होगा।

एआईएमटीसी के चेयरमैन बाल मिलकित सिंह ने कहा, ‘‘देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल, डीजल के दाम में 14--16 पैसे की मामूली कटौती का हम स्वागत करते हैं। ब्रेंट कच्चे तेल के दाम 70 डालर प्रति बैरल की ऊंचाई से घटकर अप्रैल 2021 की शुरुआत में 62 डालर प्रति बैरल पर आने के परिणामस्वरूप यह कटौती की गई है।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पेट्रोल के दाम राष्ट्रीय राजधानी में 90.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.73 रुपये प्रति लीटर पर चल रहे हैं। मिलकित सिंह ने कहा, ‘‘इसे देखते हुये दोनों के दाम में 40 रुपये प्रति लीटर तक कटौती की गुंजाइश अभी दिखाई देती है।’’

एआईएमटीसी ने सरकार से आग्रह किया है कि लोगों को कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से राहत दिये जाने की जरूरत है और ऐसे में यह समय की पुकार है कि पेट्रोल, डीजल के दाम में 40 रुपये प्रति लीटर तक की बड़ी कटौती की जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें