लाइव न्यूज़ :

किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी ट्रांसपोर्ट यूनियन

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर ट्रांसपोर्टरों का संगठन एआईएमटीसी किसानों के भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को देशभर में ट्रांसपोर्ट सेवाओं का परिचालन बंद रखेगा। संगठन पहले दिन से किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहा है।

अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) देशभर के 95 लाख ट्रक परिचालकों और अन्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष संगठन है।

एआईएमटीसी के अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल ने कहा, ‘‘ पहले सिर्फ उत्तर भारत के ट्रांसपोर्टरों ने भारत बंद में शामिल होने का निर्णय किया था। लेकिन ट्रांसपोर्ट संगठनों और यूनियनों की बैठक के बाद अब यह निर्णय लिया गया है कि देश के अन्य सभी हिस्सों में भी भारत बंद का समर्थन किया जाएगा। इसके चलते आठ दिसंबर 2020 को देशभर में ट्रकों का परिचालन निलंबित रहेगा।’’

एआईएमटीसी ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय संगठनों की एक वर्चुअल बैठक में लिया गया। भारत बंद को समर्थन देने का फैसला सर्वसम्मति से हूआ है।

एआईएमटीसीके पूर्व अध्यक्ष और मुख्य समिति के चेयरमैन बाल मलकित सिंह ने कहा कि ट्रक चालक विभिन्न जिलों के ट्रक टर्मिनलों पर शांतिपूर्ण धरना और विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेंगे।

खेती-किसानी को देश की जीवन रेखा की रीढ़ बताते हुए एआईएमटीसी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट संगठन और उसके नेता देशभर के 739 जिलों और तालुकाओं में आगे आकर किसानों के भारत बंद का समर्थन करेंगे। साथ ही जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की भी कोशिश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?