लाइव न्यूज़ :

ट्राई का मोबाइल बैंकिंग, भुगतान सेवाओं को एकबारगी दिखने वाले संदेशों पर शून्य शुल्क का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: November 24, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाष) दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने को लेकर मोबाइल बैंकिंग और भुगतान सेवाओं के लिये मोबाइल स्क्रीन पर एकबारगी दिखने वाले यानी यूएसएसडी (असंरचित पूरक सेवा डाटा) संदेशों पर लगने वाले शुल्क को हटाने का प्रस्ताव किया है।

यूएसएसडी संदेश मोबाइल फोन के स्क्रीन पर दिखता है और एसएमएस की तरह यह फोन में ‘स्टोर’ नहीं होता। इस प्रौद्योगिकी का व्यापक तौर पर उपयोग मोबाइल फोन पर बातचीत या एसएमएस के बाद पैसे कटने या संबंधित दूरसंचार कंपनी से फोन रिचार्ज तथा अन्य जानकारी मांगने पर दिये जाने वाले संदेश में होता है।

फिलहाल भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यूएसएसडी सत्र के लिये कीमत 50 पैसे नियत की हुई है। प्रत्येक सत्र आठ चरण में पूरा हो सकता है।

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय समिति ने यह सुझाव दिया है। इसका मकसद डिजिटलीकरण को प्रोत्साहित करना और वित्तीय समावेशन को बढ़ाना है।

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) भी समिति की सिफारिशों से सहमत है।

ट्राई ने एक बयान में कहा कि वित्तीय सेवा विभाग के इस संदर्भ में दूरसंचार विभाग से आग्रह के बाद नियामक ने मामले के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया है। ट्राई का मानना है कि यूएसएसडी उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा और डिजिटल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिये यूएसएसडी शुल्क को युक्तिसंगत बनाना जरूरी है।

नियामक ने कहा, ‘‘इसके अनुसार, प्राधिकरण ने यूएसएसडी आधारित मोबाइल बैंकिंग और भुगतान सेवाओं के लिये प्रति यूएसएसडी सत्र के लिये शून्य शुल्क का प्रस्ताव किया है। इसमें यूएसएसडी से जुड़ी अन्य चीजों को पहले की तरह कायम रखा गया है।’’

बयान के अनुसार, मोबाइल बैंकिंग के लिये प्रति यूएसएसडी सत्र को लेकर मौजूदा शुल्क ढांचा एक मिनट के लिये किये गये ‘वॉयस कॉल’ या एक एसएमएस की दर से कई गुना ऊंचा है।

ट्राई ने कहा, ‘‘अन्य सेवाओं के लिये शुल्क में कमी को देखते हुए यूएसएसडी लेन-देन की संख्या बढ़ाने को लेकर दरों को युक्तिसंगत बनाने की जरूरत है।’’

नियामक ने प्रस्ताव के मसौदे पर विभिन्न पक्षों से आठ दिसंबर तक सुझाव मांगे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या