लाइव न्यूज़ :

ट्राई ने 5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों पर चर्चा के लिए परामर्श पत्र जारी किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दूरसंचार नियामक ट्राई ने 5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों और नीलामी के अन्य तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श के लिए मंगलवार को एक विस्तृत परामर्श पत्र जारी किया। इस परामर्श पत्र में कीमत, मात्रा और संबंधित शर्तें शामिल हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक बयान में कहा कि दूरसंचार विभाग ने उससे लागू होने वाले आरक्षित मूल्य, बैंड योजना, ब्लॉक के आकार, नीलामी के लिए स्पेक्ट्रम की मात्रा और 526-698 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300-3,670 मेगाहर्ट्ज और 24.25-28.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए संबंधित शर्तों जैसे मुद्दों पर सिफारिशें देने को कहा है।

बयान में कहा गया, "भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज अंतरराष्ट्रीय मोबाइल दूरसंचार (आईएमटी)/5जी के लिए पहचान की गयी अलग-अलग फ्रीक्वेंसी में स्पेक्ट्रम की नीलामी पर एक परामर्श पत्र जारी किया है।"

ट्राई ने हितधारकों से 28 दिसंबर, 2021 तक अपने परामर्श पत्र में शामिल विभिन्न मुद्दों पर टिप्पणियां मांगी हैं। टिप्पणियों के जवाब में सुझाव देने की आखिरी तारीख 11 जनवरी, 2022 तय की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?