लाइव न्यूज़ :

कारोबारियों ने रिलायंस रिटेल की दुकान खुलने पर विरोध प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:38 IST

Open in App

जम्मू, 21 सितंबर कारोबारियों तथा अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां रिलायंस रिटेल की दुकान खोले जाने को लेकर अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किये। स्थानीय उद्योग मंडल ने इस मुद्दे को लेकर 22 सितंबर को बंद का आह्वान किया है।

इस विरोध प्रदर्शन को विभिन्न दलों, वकीलों और विभिन्न सामाजिक समूह से समर्थन मिल रहा है।

जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (जेसीसीआई) ने आरोप लगाया कि जम्मू में कारोबारियों को केंद्र शासित प्रदेश की दिशाहीन नीतियों के कारण काफी भेदभाव का सामना करना पड़ रहा हैं। इन नीतियों में नई उत्पाद शुल्क नीति, बैंक्वेट हॉल पर पाबंदी समेत अन्य मामले शामिल हैं।

वेयरहाउस ट्रेडर्स फेडरेशन के बैनर तले व्यापारियों के एक समूह ने रिलायंस स्मार्ट स्टोर्स की दुकान खोलने के खिलाफ यहां नेहरू मार्केट में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि सरकार को यह संदेश देने के लिए सभी दुकानदार बुधवार को पूर्ण हड़ताल करेंगे कि हम विभिन्न पक्षों से परामर्श किये बिना बंद कमरों में किये गये नीतिगत निर्णय से खुश नहीं हैं।

अपनी पार्टी ने भी रिलायंस स्टोर की 100 दुकाने खोलने के प्रस्ताव को लेकर गांधी नगर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी हड़ताल का समर्थन कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेन्स और पीडीपी भी बंद के आह्वान का समर्थन कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?