लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के व्यापरियों ने कहा, कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने शनिवार को कहा कि वे कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए अपनी तरह से पूरा प्रयास कर रहे हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने विभिन्न बाजारों में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर चिंता जताई थी।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन ब्रजेश गोयल ने कहा कि व्यापारियों ने अदालत की चिंता को काफी गंभीरता से लिया है क्योंकि राजधानी में बाजार एक सप्ताह के लिए परीक्षण के आधार पर खोले गए हैं।

गोयल ने कहा कि रविवार को 200 व्यापारी संगठनों के डिजिटल सम्मेलन में कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार और बाजार संघों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाजार में भीड़भाड़ कम करने, फेसमास्क के उचित इस्तेमाल, व्यापारियों को बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं बेचने का निर्देश कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सुझावों की जानकारी दिल्ली सरकार को दी जाएगी।

सरोजनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव अशोक रंधावा ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकना सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है। इनमें व्यापारी और ग्राहक सभी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ओर से हमने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करने का प्रयास किया है, क्योंकि हमें को भी संक्रमण का खतरा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि 40 सामाजिक कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासन की सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने में मदद कर रहे है। बाजार में भीड़ पर नजर के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

उच्च न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार से सख्त उपाय करने, दुकानदरों को जागरूक करने और बाजार संगठनों तथा वेंडरों के साथ बैठक करने को कहा है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने विभिन्न अंकुशों में ढील संबंधी आदेश में कहा है कि बाजार, मॉल्स और रेस्तरांओं पर नजदीकी नजर रखी जाएगी।

डीडीएमए ने कहा कि यदि बाजारों, मॉल्स और रेस्तरांओं में उचित व्यवहार का इस्तेमाल नहीं होता और संक्रमण की दर बढ़ती है, तेा बिना समय गंवाए इन्हें फिर बंद कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें