लाइव न्यूज़ :

व्यापार संवर्धन परिषद ने लेबनान के उद्योग संगठन से समझौता किया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत और लेबनान के बीच व्यापार व व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिये वहां के एक उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ बीका इंडस्ट्रियलिस्ट्स (एबीआई) के साथ समझौता किया है।

समझौता ज्ञापन पर लेबनान में भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गये।

इस साझेदारी के तहत, दोनों पक्ष व्यापार, वाणिज्य और निवेश के अवसरों के संबंध में एक-दूसरे को प्रासंगिक जानकारी व सहायता प्रदान करेंगे।

टीपीसीआई के संस्थापक चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा, “हम नये बाजारों में प्रवेश करने और नयी साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि एक दूसरे की सामूहिक ताकत का लाभ उठाया जा सके। एबीआई के साथ साझेदारी से हमारे निर्यातकों को दोनों देशों के बीच समग्र व्यापार व निवेश बढ़ाने के अवसर मिलते हैं।”

एबीआई लेबनान में काम करने वाली विनिर्माण कंपनियों की सर्वोच्च राष्ट्रीय संस्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?