लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के साथ व्यापारिक मतभेद कम हो रहे हैं, जल्द व्यापार समझौता होने की उम्मीद: सीतारमण

By भाषा | Updated: October 18, 2019 08:56 IST

भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर चल रही बातचीत की स्थिति के बारे में सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय इस पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह बातचीत पूरी हो जाएगी।

Open in App

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मतभेद कम हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच जल्द ही कोई व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। उन्होंने भारतीय संवाददाताओं के एक समूह से कहा, ‘‘मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है। निस्संदेह (मतभेद) कम हो रहे हैं।’’ सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने यहां आई हैं।

उनसे दोनों देशों के बीच भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर चल रही बातचीत की स्थिति के बारे में सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय इस पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह बातचीत पूरी हो जाएगी।

सीतारमण ने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि कितनी गहन वार्ता चल रही है और जिन मामलों पर उनके बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, उन्हें सुलझाया जा रहा है। मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है।’’ इस बीच, अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहाऋ कि भारत की अपनी हालिया यात्रा में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्सर रॉस ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों के सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने की ओर जोर दिया था।

रॉस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अमेरिकी वाणिज्यिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठकों में सीतारमण और गोयल से मुलाकात की थी।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?