लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ व्यापार घाटे से अमेरिका को 20 लाख नौकरियों का नुकसान: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: March 24, 2018 08:53 IST

ट्रंप सरकार ने अमेरिकी बौद्धिक संपदा अधिकार पर अनुचित तरीके से कब्जा करने के खिलाफ उसे दंडित करने के लिये 60 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क लगाया है।

Open in App

वाशिंगटन, 23 मार्च: चीन के ‘अनुचित’ व्यापार व्यवहार के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय का बचाव करते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि चीन के साथ व्यापार घाटे से अमेरिका को करीब 20 लाख नौकरियों के नुकसान का अनुमान है। ट्रंप सरकार ने अमेरिकी बौद्धिक संपदा अधिकार पर अनुचित तरीके से कब्जा करने के खिलाफ उसे दंडित करने के लिये 60 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क लगाया है। इससे विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच पहले से तनाव पूर्ण व्यापारिक संबंधों के और बिगड़ने की संभावना है।

ट्रंप ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को 60 अरब डॉलर केचीनी आयातित माल पर शुल्क लगाने के निर्देश दिए हैं। ट्रंप सरकार ने यह निर्णय चीन द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकारों को चुराने पर सात महीने की गहन जांच के बाद किया है। दोनों देशों के बीच बौद्धिक संपदा अधिकार विवाद का एक पुराना मुद्दा है। चीन ने भी इसके प्रति अमेरिका के खिलाफ जवाबी कदम उठाने की घोषणा की है।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ‘एक गणना के अनुसार बाजार खराब करने वाली नीतियों से प्रत्येक एक अरब डॉलर के व्यापार घाटे से हमें करीब 6,000 नौकरियों का नुकसान हुआ है। पारंपिरक गणना के हिसाब से चीन के साथ व्यापार घाटे से उसे20 लाख अधिक नौकरियों का फायदा हुआ जबकि हमें 20 लाख नौकरियों का नुकसान। यह एक गंभीर मामला है।’

अधिकारी ने बताया कि चीन की‘ अनुचित’ व्यापार नीतियों से अमेरिका का व्यापार घाटा 370 अरब डॉलर रहा है। इस पर ट्रंप सरकार ने कहा है कि यह चीन को तय करना है कि उसके साथ क्या कार्रवाई की जाए। उसके पास इस पर प्रतिक्रिया देने का विकल्प है क्योंकि उन्हें इन संबंधों से हमसे ज्यादा फायदा हुआ है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित