लाइव न्यूज़ :

व्यापार गतिविधियां महामारी पूर्व स्तर के 76 प्रतिशत पर पहुंची, जीडीपी पर नहीं पड़ेगा प्रभाव: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:09 IST

Open in App

मुंबई, 27 अप्रैल भारत में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये विभिन्न राज्यों में लगाये जा रहे ‘लॉकडाउन’ के कारण व्यापार गतिविधियां कोविड पूर्व स्थिति के मुकाबले करीब एक चौथाई कम हो गयी हैं। जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने मंगलवार को यह कहा।

हालांकि, उसने कहा कि गतिविधियों में कमी का आर्थिक प्रभाव न के बराबर होगा और इस साल के लिये वृद्धि अनुमान को बरकरार रखा है। उसने यह भी कहा कि ‘लॉकडाउन’ के कारण इसके नीचे जाने का जोखिम जरूर है।

ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार 25 अप्रैल की स्थिति के अनुसार नोमुरा इंडिया बिजनेस रिजम्पशन इंडेक्स (एनआईआरआई) में पूरे साल के मुकाबले सर्वाधिक 8.5 प्रतिशत की सप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी और यह 75.9 रहा। महामारी पूर्व सामान्य दिनों से यह 24 प्रतिशत अंक कम है।

नोमुरा ने कहा कि ‘लॉकडाउन’ से आवाजाही पर उल्लेखनीय असर पड़ा है और इस बात के संकेत है कि इसका प्रभाव बिजली मांग, जीएसटी-ईवे बिल, रेल माल ढुलाई जैसे कारकों के रूप में अर्थव्यवस्था के वृहत भाग पर है।

हालांकि, पहली लहर के मुकाबले प्रभाव अभी भी बहुत कम है। उदाहरण के लिये श्रमिक बल भागीदारी दर अभी भी मजबूत बनी हुई है। लेकिन अगर और राज्य पाबंदियां बढ़ाते हैं तो गति अगले महीने कमजोर बनी रह सकती है। इससे अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर प्रभावित हो सकती है।

नोमुरा के अनुसार, ‘‘आर्थिक प्रभाव न के बराबर होने का कारण है। अन्य देशों का अनुभव बताता है कि आवाजाही प्रभावित होने और वृद्धि के बीच संबंध बहुत ज्यादा नहीं है। विनिर्माण, कृषि या घर से काम तथा ऑनलाइन सेवाएं जैसे अर्थव्यवस्था के हिस्से मजबूत बने रहने चाहिए।’’

ब्रोकरेज कंपनी ने इसके आधार पर 2021 के लिये वृद्धि दर के अनुमान को 11.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें