लाइव न्यूज़ :

टीपीसीआई ने भारत-मिस्र खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग प्रौद्योगिकी बैठक का आयोजन किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने भारत और मिस्र के बीच खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के दोतरफा वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए पिछले सप्ताह काहिरा में भारत-मिस्र खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग प्रौद्योगिकी बैठक का आयोजन किया।

मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने इस खरीदार-विक्रेता बैठक का उद्घाटन किया।

गुप्ते ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मिस्र खाद्य और पेय पदार्थ, डेयरी एवं खाद्य तेल प्रसंस्करण के लिए एक बढ़ता हुआ बाजार है।

टीपीसीआई के अनुसार राजदूत ने कहा, "प्रसंस्कृत खाद्य की बढ़ती बाजार मांग के साथ, खाद्य, पेय पदार्थ, डेयरी, खाद्य तेल, प्रसंस्करण और पैकेजिंग समाधान के लिए प्रौद्योगिकियों की मांग होगी। भारतीय मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को मिस्र में बाजार से जुड़े शानदार अवसर मिलेंगे।"

बैठक में हिस्सा लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल में खाद्य एवं पेय पदार्थ, डेयरी, खाद्य तेल और पैकेजिंग प्रौद्योगिकी क्षेत्र की 15 प्रमुख कंपनियां शामिल थीं।

टीपीसीआई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रीको इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक और टीपीसीआई की खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी क्षेत्रीय समिति की कार्यकारी समिति के सदस्य विकास भाटिया ने किया।

उन्होंने कहा, "भारतीय खाद्य उद्योग हर साल विश्व खाद्य व्यापार में अपने योगदान को बढ़ाते हुए विशाल वृद्धि के लिए तैयार है। भारत में खाद्य क्षेत्र, मूल्यवर्धन के लिए अपनी अपार क्षमता के कारण उच्च वृद्धि और उच्च लाभ वाले क्षेत्र के रूप में उभरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?