लाइव न्यूज़ :

जुलाई में टोयोटो ने घरेलू बाजार में 13,105 वाहन बेचे

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली 31 जुलाई वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शनिवार को कहा कि जुलाई माह के दौरान उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 13,105 वाहनों की रही।

इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर जैसे वाहन बनाने वाली कंपनी ने इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 5,386 गाड़ियों की बिक्री की थी।

टोयोटा ने कहा कि मांग में इस वृद्धि का कारण केवल दबी हुई मांग को ही नहीं माना जा सकता। लेकिन बाजार के लिए यह सकरात्मक संकेत है।

कंपनी ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के कारण अभी भी प्रतिबन्ध जारी हैं। इन प्रतिबंधों के हटने के बाद मांग और बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

टोयोटा ने कहा कि वर्तमान में उसका उद्देश्य ग्राहकों के ऑर्डरों को पूरा करना और कर्मचारियों का टीकाकरण है, ताकि भविष्य में संक्रमण के फैलने का खतरा कम हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?