लाइव न्यूज़ :

टोयोटा ने श्रमिक संघ के विरोध प्रदर्शन के बाद बिदादी संयंत्र में की तालाबंदी

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक के बिदादी संयंत्र में श्रमिक संघ के धरना प्रदर्शन के बाद मंगलवार को तालाबंदी की घोषणा की। संयंत्र के एक कर्मचारी को निलंबित करने के विरोध में श्रमिक संघ के सदस्य संयंत्र के भीतर ही धरने पर बैठ गए।

कंपनी के बिदादी परिसर में दो उत्पादन इकाइयां हैं। इनकी स्थापित वार्षिक क्षमता 3.10 लाख वाहन है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ संयंत्र में अनुशासन के साथ कामकाज के लिए कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी पर आधारित स्वस्थ वातावरण रखने की हमारी कोशिशों के बावजूद एक कर्मचारी अनुशासनहीनता और अस्वीकार्य व्यवहार में संलिप्त पाया गया। उस कर्मचारी का अभद्र व्यवहार का पिछला रिकॉर्ड भी है। ऐसे में यह कंपनी की सेवा नीतियों और कानून का उल्लंघन है।’’

कंपनी ने कहा कि इसके बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया और उसके खिलाफ कंपनी के नियमों और उपयुक्त कानूनों के तहत पूछताछ लंबित है।

कंपनी ने कहा कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी की सेवा शर्तों के अनुरूप पूछताछ के दौरान कर्मचारी को सभी संभव अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मौजूदा समय में टीकेएम यूनियन अवैध तरीके से हड़ताल पर बैठ गयी है। यूनियन के यह सदस्य गैर-कानूनी तरीके से कंपनी के परिसर में टिके हुए हैं और कोविड-19 दिशानिर्देशों की भी अनदेखी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल