लाइव न्यूज़ :

टोयोटा किर्लोस्कर का कर्नाटक बैंक के साथ वित्तपोषण करार

By भाषा | Updated: December 6, 2021 14:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने देश भर में अपने वाहनों के वित्तपोषण के लिए कर्नाटक बैंक के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वाहनों के खरीदारों को वित्तपोषण के लिए कर्नाटक बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक बैंक टीकेएम के वाहनों की खरीद के समय वित्तपोषण मुहैया कराने वाला तरजीही कर्जदाता बन जाएगा।

टीकेएम के उपाध्यक्ष (रणनीतिक कारोबार) आर वेंकटकृष्णन ने कहा कि इस समझौते के बाद कंपनी के वाहनों के निजी एवं वाणिज्यिक खरीद के समय ग्राहकों को प्रतिस्पर्द्धी दरों पर वित्त मिल सकेगा। इससे ग्रामीण बाजार में भी कंपनी को अपनी मौजूदगी सुधारने में मदद मिलने की उम्मीद है।

वहीं कर्नाटक बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी महाबलेश्वर एम एस ने कहा कि ग्राहकों को टोयोटा के वाहन खरीदते समय डिजिटल मंच पर कर्ज लेने में काफी सहूलियत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा