लाइव न्यूज़ :

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने एक जनवरी, 2022 से संगठनात्मक बदलाव करने की घोषणा की है।

वाहन कंपनी ने एक बयान में कहा कि पूरे संगठन में तालमेल और दक्षता बढ़ाने के लिए प्रमुख संसाधनों के बीच तालमेल बैठाया गया है और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कंपनी ने वरिष्ठ स्तर पर पुनर्गठन के तहत राजू बी केतकाले को कार्यकारी उपाध्यक्ष (विनिर्माण) और योशिनोरी नोरितेक को कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

तदाशी असजुमा को कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिक्री और ग्राहक सेवा), स्वप्नेश आर मारू को कार्यकारी उपाध्यक्ष (वित्त और प्रशासन), विक्रम गुलाटी को कार्यकारी उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट मामले और प्रशासन) और सुदीप एस दलवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य संचार अधिकारी बनाया गया है।

टीकेएम के प्रबंध निदेशक मसाकाजू योशिमुरा ने कहा कि कंपनी में वरिष्ठ नेतृत्व टीम के पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है, ताकि जवाबदेही, जटिलता और भविष्य की तैयारी के आधार पर प्रबंधन संरचना को युक्तिसंगत बनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?