लाइव न्यूज़ :

कुल आयकर रिटर्न 5.36 करोड़ के पार, बृहस्पतिवार को भरे गये 27 लाख आईटीआर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर वित्त वर्ष 2020-21 के लिये अब तक 5.36 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरे जा चुके हैं। इसमें से करीब 27 लाख रिटर्न बृहस्पतिवार को ही भरे गये।

आयकर रिटर्न भरने की विस्तारित अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

विभाग ने ट्विटर पर कहा, ‘‘आकलन वर्ष 2021-22 के लिये बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक 5.34 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं। इसमें 24.39 लाख रिटर्न अकेले बृहस्पतिवार को भरे गये। वहीं 2.79 लाख रिटर्न अंतिम घंटे में भरे गये।’’

एक वरिष्ठ कर अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक भरे गये आयकर रिटर्न की संख्या 5.36 करोड़ पहुंच गयी।

वित्त वर्ष 2019-20 के लिये विस्तारित तिथि 10 जनवरी 2021 तक कुल 5.95 करोड़ आईटीआर भरे गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?