लाइव न्यूज़ :

टोरेंट पावर का सितंबर में समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 82 प्रतिशत बढ़कर 367 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 27, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर टोरेंट पावर का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त तिमाही में 82 प्रतिशत उछलकर 366.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 202.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 3,683.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,166.10 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी ने सीईएसी लि., हल्दिया एनर्जी लिमिटेड और अन्य शेयरधारकों के साथ सूर्या विद्युत लि. में 100 प्रतिशत की शेयर पूंजी के अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद करार किया। सूर्या विद्युत गुजरात, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में 156 मेगावॉट के पवन ऊर्जा संयंत्रों का परिचालन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम