लाइव न्यूज़ :

चेन्नई सिटी गैस परियोजना में 5,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी टोरेन्ट गैस

By भाषा | Updated: December 14, 2020 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर टोरेन्ट गैस लि. चेन्नई में वाहनों के लिये खुदरा सीएनजी तथा घरों एवं उद्योगों को पाइप के जरिये गैस पहुंचाने के लिये संबंधित ढांचागत सुविधाओं के विकास में 5,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी ने शहर में गैस वितरण को लेकर लाइसेंस हासिल किया है।

औषधि से लेकर ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहे टोरेन्ट समूह की इकाई टोरेन्ट गैस ने चेन्नई में वृद्धि एवं निवेश सम्मेलन के दौरान शहर में गैस से जुड़े बुनियादी ढांचा विकास के लिये तमिलनाडु सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।

टोरेन्ट गैस ने एक बयान में कहा कि वह चेन्नई और तिरूवल्लुर जिलों में पाइपलाइन बिछाने के साथ अन्य ढांचागत सुविधाओं का विकास करेगी। इसके तहत 3,569 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पाइप के जरिये प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन घरों, उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को उपलब्ध कराये जाएंगे। साथ ही कंपनी वाहनों को सीएनजी (कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) उपलब्ध कराने के लिये भी जरूरी ढांचागत सुविधाएं तैयार करेगी।

कंपनी के पास 16 भौगोलिक क्षेत्रों के लिये सिटी गैस लाइसेंस है। ये क्षेत्र सात राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश ...उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचुरी... के 32 जिलों में फैले हैं।

टोरेन्ट गैस के निदेशक जे मेहता ने कहा कि प्राकृतिक गैस कम खर्चीला और पर्यावरण अनुकूल भी है। इसीलिए परिवार, छोटे कारोबारियों एवं उद्योग इसे पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी के सिटी गैस वितरण संबंधी ढांचागत सुविधाओं के विकास में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इससे राज्य में नये निवेश आकर्षित होंगे।’’

मेहता ने कहा, ‘‘इस निवेश से 5,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार भी मिलेंगा।’’

इस मौके पर मुख्यमंत्री इडापड्डी के पलानीस्वामी ने नागापत्तनम में डिजिटल तरीके से टोरेन्ट गैस के पहले सिटी गैस स्टेशन के लिये आधारशिला रखी।

गैस कारोबार के लिये ढांचागत सुविधाओं को खड़ा करने के पहले चरण के तौर पर टोरेंन्टगैस चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में चेन्नई और तिरुवल्लुर जिलों में 30 सीएनजी स्टेशन चालू करने की उम्मीद कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा