लाइव न्यूज़ :

टॉरेंट गैस की पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना, 25 सीएनजी स्टेशन शुरू किए

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:59 IST

Open in App

चेन्नई, 27 जुलाई टॉरेंट गैस की योजना अगले पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की है। इसमें से 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कंपनी तमिलनाडु में करेगी। टॉरेंट गैस तीन अरब डॉलर के टॉरेंट समूह का हिस्सा है।

इससे पहले दिन में कंपनी ने चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों में 25 सीएनजी स्टेशन शुरू किए। इनका उद्घाटन ऑनलाइन मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने किया।

कंपनी ने तिरुवल्लूर जिले में एन्नोर के वल्लूर में सिटी गेट स्टेशन (या मदर स्टेशन) स्थापित किया है। इसके जरिये 33 लाख घरों को पाइप वाली गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सिटी गैस स्टेशन 25 सीएनजी स्टेशनों की जरूरत को भी पूरा करेगा।

कंपनी के निदेशक जिनल मेहता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टॉरेंट गैस की योजना अगले पांच साल में शहर गैस वितरण (सीजीडी) क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है। इसमें से 1,900 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही किया जा चुका है।’’

मेहता ने कहा कि इस 10,000 करोड़ रुपये में से 5,000 करोड़ रुपये का निवेश तमिलनाडु में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘टॉरेंट गैस सीजीडी ढांचे के निर्माण पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें स्टील की पाइपलाइन बिछाने के अलावा घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करना तथा तमिलनाडु में सीएनजी स्टेशन स्थापित करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार