लाइव न्यूज़ :

Top 5 Share Today: आज कम भाव वाले शेयर का है दिन, तो जाइए और तुरंत करिए निवेश, कमाइए उम्दा रिटर्न

By आकाश चौरसिया | Updated: March 5, 2024 11:12 IST

Top 5 Share Today: आप अगर बढ़ते भाव पर रुपये निवेश करेंगे तो आपको उन शेयरों में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। क्योंकि आज हम उन्हीं चुनिंदा शेयरों की बात करने जा रहे हैं, जिसका आपको इंतजार है।

Open in App
ठळक मुद्देTop 5 Share Today: आज बढ़ते भाव पर तुरंत करे अपनी बचत का अच्छा निवेश Top 5 Share Today: इसलिए आज हम उन्हीं चुनिंदा शेयरों की बात कर रहे हैंTop 5 Share Today: जिनमें आप निवेश कर बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं

Top 5 Share Today: आप अगर बढ़ते भाव पर रुपये निवेश करेंगे तो आपको उन शेयरों में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। क्योंकि आज हम उन्हीं चुनिंदा शेयरों की बात करने जा रहे हैं, जिसका आपको इंतजार है। ऐसे आप इन पांच स्टॉक में निवेश करके लाखों रुपए रिटर्न के तौर पर कमा सकते हैं। वहीं, इन्हें आप अगले 7 से 10 दिनों तक होल्ड करें और फिर इनकी बिक्री करें तो आपको निवेश करने से ज्यादा मुनाफा हो सकत है। 

सुप्रिया लाइफसाइंससबसे पहले इस फेहरिस्त में सुप्रिया लाइफसाइंस शेयर की बात आती है क्योंकि आज इनके शेयरों में प्रत्यक्ष तौर पर बढ़ोतरी होगी, इसके तहत मार्केट में तेजी आ सकती है और भाव चढ़ेंगे। आज के भाव के हिसाब से सुप्रिया लाइफसाइंस के एक शेयर को आप 369 रुपये में खरीद सकते हैं और स्टॉपलॉस में इसे 356 रुपये में निकाल सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको पहला टारगेट 382 रुपये और दूसरा टारगेट 395 रुपये रखना होगा। सीएमपी (अभी की मार्केट प्राइस) 368.55 रुपए रह सकता है। आज बैंक को लेकर नुकसान में रिकवरी होने की उम्मीद नजर आ रही है।

सेल शेयरइस क्रम में दूसरा स्टॉक सेल शेयर का है, जिसके शेयरों की रेंज बढ़ने की उम्मीद नजर आ रही है और इससे उसके शेयर को फायदा हो सकता है। इसका मतलब है कि बाजार में इनके भाव बढ़ें तो आप इनकी बिक्री कर दें, इसके लिए आप एक शेयर को 142 रुपये में खरीदें, जिसका स्टॉपलॉस 136 रुपए है, पहला टारगेट 148 रुपए और दूसरा टारगेट 155 रुपये रहेगा। यह जानकारी 5 पैसे वेबसाइट समाचार के अनुसार है। सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 141.65 रहेगा। क्रॉसओवर ट्रेडिंग चार्ट पर आज मार्केट में इनके शेयर बढ़ा सकते हैं। वॉल्यूम में उछाल का मतलब है कि स्टॉक में कारोबार की मात्रा में अचानक वृद्धि।

ऑयल इंडिया लिमिटेड इसके बाद ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयर की बात आती है, जिनके शेयर बाजार में बढ़ने की उम्मीद है। इसे आप 625 रुपये में एक शेयर को खरीद सकते हैं, इसका स्टॉपलॉस 600 रुपये तक कर सकते हैं तो आप फायदे में रहेंगे। इसके लिए पहला टारगेट 650 रुपये और 675 रुपये दूसरा टारगेट रहने वाला है। सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 624.90 रुपये रह सकता है। वहीं, जेएसडबल्यू स्टील के भी शेयरों में बढ़त हो सकती है। आज के भाव के साथ असल बात यह है कि मार्केट में चढ़ रहे भाव पर लगाने वाले निवेशक अपना रुपया लगा सकते हैं। यही आज का ट्रेंड भी बता रहा है। 

गेलगेल में आज ज्यादा निवेशक अपना पैसा लगाते हुए दिख सकते हैं और तो इसे आप191 रुपये में एक शेयर खरीद सकते हैं, इसे स्टॉपलॉस 185 रुपये, पहला टारगेट 197 रुपये और दूसरा टारगेट 203 रुपये रह सकता है। इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 190.85 है। ब्रेकआउट से तात्पर्य तब होता है जब किसी परिसंपत्ति की कीमत प्रतिरोध क्षेत्र से ऊपर चली जाती है, या समर्थन क्षेत्र से नीचे चली जाती है।

टाटा केमिकल्स शेयरवहीं, टाटा केमिकल्स शेयर प्राइस से भी रिकवरी होने की उम्मीद है, इसके एक शेयर 1003 रुपये, स्टॉपलॉस 972 रुपये, पहला टारगेट 1035 रुपये और दूसरा टारगेट 1065 रुपये रहने वाला है। इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 1003.00 रहने वाला है। इसके अलावा इनके भी भाव सकारात्मक रहने वाले हैं। मोमेंटम का उपयोग निवेशकों द्वारा उनके निवेश पर मार्केट में बढ़त हो सकती है। 

इंट्राडे निफ्टी और बैंक निफ्टीवहीं, सबसे पहले इंट्राडे निफ्टी की बात करें, तो इसका पहला सपोर्ट लेवल 22,320 रहेगा, जबकि दूसरा सपोर्ट लेवल 22,280 रहेगा, इसके लिए पहला रेसिसटेंस 22,480 और दूसरा रेसिसटेंस 22,530 रहने वाला है। वहीं, इंट्राडे बैंक निफ्टी पहला सपोर्ट लेवल 47,250 और दूसरा सपोर्ट लेवल 47,050 रहेगा। पहला रेसिसटंस 47,730 और दूसरा रेसिसटेंस 48,000 रहगेा। इनके अलावा इंट्राडे फिन निफ्टी लेवल की बात करें तो पहला सपोर्ट लेवल 20,830 है और दूसरा सपोर्ट लेवल 20,750, दूसरी ओर रेसिसटेंस में पहला 21,000 और दूसरा रेसिसटेंस लेवल 21,050 पर आता है। 

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित