लाइव न्यूज़ :

टमाटर की खुदरा कीमतों में पिछले एक सप्ताह में 13 प्रतिशत की गिरावट: सरकार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर टमाटर की कीमतों में नरमी आयी है। आपूर्ति बढ़ने के कारण खुदरा बाजारों में इसकी कीमतों में 21 दिसंबर को एक सप्ताह पहले की तुलना में अखिल भारतीय स्तर पर 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘अखिल भारतीय स्तर पर टमाटर की कीमत 21 दिसंबर को पिछले एक सप्ताह की तुलना में 12.89 प्रतिशत और पिछले एक महीने की तुलना में 23.69 प्रतिशत कम थी।’’

टमाटर की खुदरा कीमत 21 दिसंबर को 47.52 रुपये प्रति किलो थी, जबकि 14 दिसंबर को 54.55 रुपये प्रति किलो और 21 नवंबर 2021 को 62.27 रुपये प्रति किलो थी।

सभी प्रमुख शहरों में 21 दिसंबर को टमाटर की कीमतें एक सप्ताह और एक महीने पहले की कीमतों की तुलना में कम थीं।

बयान में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली के प्रमुख बाजारों में आवक में वृद्धि देखी जा रही है, और इसलिए पिछले कुछ दिनों में कीमतों के मामले में राहत की स्थिति है।’’

टमाटर की थोक कीमतों में गिरावट होने का अनुमान है क्योंकि राजस्थान की फसल बाजार में है और अन्य राज्यों से आपूर्ति दिसंबर के अंत तक आने की उम्मीद है।

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा, ‘‘कम बारिश के कारण, महाराष्ट्र और गुजरात में आपूर्ति बाधा की समस्या खत्म हो गई है और अधिकांश खुदरा बाजारों में कीमतों में कमी देखी गई है।’’

आपूर्ति में व्यवधान के कारण पिछले महीने कई शहरों में टमाटर की कीमतें 100-120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल