लाइव न्यूज़ :

तोमर ने पंजाब में फगवाड़ा मेगा खाद्य पार्क का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में 107.83 करोड़ रुपये के मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया,। इसमें 5,000 नौकरियों के सृजन की संभावना है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए स्थापित इस औद्योगिक क्षेत्र का रकबा 55 एकड़ है। इसतके 3,944 वर्ग मीटर में गोदाम हैं। इसके अलावा वहां 20,000 टन क्षमता के साइलो (बकारी), 3,000 टन क्षमता के साथ कोल्ड स्टोरेज के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से त्वरित-जमाने वाली और ‘डीप फ्रीजर’ इकाइयों के अलावा कई और अन्य सुविधाएं हैं।

इससे उस इलाके के 25,000 किसानों को लाभ मिल सकता है।

अब तक देश भर में 37 मेगा फूड पार्क स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 20 ने काम करना शुरू कर दिया है।

उद्घाटन के बाद, तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास में पंजाब और हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन दोनों राज्यों के किसानों के अथक प्रयासों के कारण, भारत न केवल खाद्यान्न में आत्मनिर्भर है, बल्कि खाद्य अधिशेष मात्रा में भी है।

तोमर के हवाले से एक बयान में कहा गया है, "पंजाब चावल और गेहूं के उत्पादन में आगे रहा है, लेकिन भूजल स्तर गिरने की समस्या को देखते हुए राज्य में फसलों के विविधीकरण की आवश्यकता है, जिसके लिए पंजाब के किसानों ने कई कदम उठाए हैं।"

मंत्री ने यह भी कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर और अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है ताकि किसानों को उचित मूल्य मिले और संबंधित क्षेत्र भी लाभान्वित हो सकें।

कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किए गए उपायों पर प्रकाश डालते हुए, तोमर ने कहा कि एमएसपी में वृद्धि की गई है और देश भर में 10,000 नए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की स्थापना के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। इसके अलावा, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का कोष बनाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि कृषि क्षेत्र में अनुसंधान की बहुत बड़ी भूमिका है और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) इस दिशा में बेहतरीन काम कर रही है। मंत्री ने पंजाब सरकार को अनुसंधान से संबंधित प्रस्ताव भेजने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार उन प्रस्तावों पर पूरी गंभीरता से विचार करेगी।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि नवीनतम प्रौद्योगिकी और प्रसंस्करण सुविधाओं से खाद्य उत्पादों का अपव्यय कम होगा और किसानों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?