लाइव न्यूज़ :

तोमर ने ऑनलाइन कृषि हैकाथॉन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कृषि क्षेत्र के हजारों नवोन्मेष्कों और शोधकर्ताओं के विचार जुटाने के लिए एक ऑनलाइन हैकाथॉन का उद्घाटन किया।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, 'एग्री-इंडिया हैकाथॉन' के लिए आवेदन 20 जनवरी को बंद हो जाएंगे। दो महीने तक चलने वाले हैकाथॉन में तीन एलिमिनेशन राउंड (प्रतिभागी के बाहर होने का दौर) होंगे और अंतिम 24 विजेताओं को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

तोमर ने कहा कि कृषि में नए युग की तकनीक और नवाचारों को समाहित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के मद्देनजर ‘वर्चुअल हैकाथॉन’ का आयोजन किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, जहां युवा दिमाग कुछ बेहतरीन विचारों और समाधानों पर चर्चा, सहयोग तथा कुछ बेहतर समाधान सामने लायेंगे, जो आने वाले वर्षों के लिए हमारा मार्गदर्शन करेंगे।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि ‘‘कृषि हमारे देश की रीढ़ है और युवाओं की संलग्नता, रोजगार सृजन, प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण के साथ इस रीढ़ को मजबूत करने के लिए योजनाएं चल रही हैं।’’

मंत्री ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के सहयोग से आयोजित हैकाथॉन, भारतीय कृषि के इतिहास में ‘‘अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा आभासी आयोजन’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस