लाइव न्यूज़ :

तोमर ने सहकारी समितियों से किसनों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने को कहा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को सहकारी समितियों को किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने का आह्वान किया।

मंत्री ने सहकार प्रज्ञा का अनावरण करते हुए यह बात कही।

आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के सहकार प्रज्ञा के 45 नये प्रशिक्षण मोड्यूल्स लक्ष्मणराव इनामदार राष्ट्रीय सहकारिता अनुसंधान एवं विकास अकादमी (लिनाक) के साथ देश के ग्रामीण क्षेत्रों की प्राथमिक सहकारी समितियों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे।

इस अवसर पर मंत्री ने आह्वान किया कि गांव-गरीब-किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता का क्षेत्र सेतु की भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि देश में करीब 29 करोड़ सदस्यों के साथ 8.50 लाख सकारी समितियों का बड़ा नेटवर्क है। देश में करीब 94 प्रतिशत किसान किसी न किसी सहकारी समिति के सदस्य जरूर हैं।

तोमर ने कहा कि देश में 2.53 लाख से अधिक ग्राम पंचायतें है, जिनके माध्यम से भारत सरकार ने गांवों में शौचालय, बिजली-पानी, रसोई गैस जैसी मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम