लाइव न्यूज़ :

महंगाई की मार जारी: डीजल की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में 31 अगस्त को कितना बढ़ा दाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 31, 2018 11:19 IST

Petrol Diesel Price Update 31-August: पेट्रोल और डीजल की कीमतें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। 30 अगस्त के बाद आज 31 को पेट्रोल जहां 78.52 लीटर हुई बै तो वहीं डीजल के दामों में भी बदलाव हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्त: पेट्रोल और डीजल की कीमतें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। 30 अगस्त के बाद आज 31 को पेट्रोल जहां 78.52 लीटर हुई बै तो वहीं डीजल के दामों में भी बदलाव हुआ है।आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 78 रुपये 52 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 70 रुपये 21 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर पहुंच गई ।तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और देश में परिवहन ईंधन पर ऊंचे उत्पाद शुल्क के कारण है। 

पहली बार पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि रिटेल कीमत में टैक्स की लागत बेस प्राइस से दिल्ली में ज़्यादा हो गई है।  इंडियन आयल के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को पेट्रोल की बेस प्राइस 38.26 प्रति लीटर था जबकि पेट्रोल की रिटेल कीमत 77.91 रुपये थी यानी बेस प्राइस से 39.65 प्रति लीटर ज्यादा हो गई है। पेट्रोल डीजल की कीमतों ने पिछले कई महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें 29 अगस्त को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव...

31 अगस्त 2018, पेट्रोल की कीमतेंः-

शहर    आज की कीमत

दिल्ली    78.52 रुपएकोलकाता    81.85  रुपएमुंबई    85.93 रुपएचेन्नई    81.28  रुपए

चार महानगरों में 31 अगस्त को डीजल की कीमत:-

दिल्ली     70.21  रुपएकोलकाता    72.92 रुपएमुंबई    74.54 रुपएचेन्नई    73.74 रुपए

बता दें कि तेल की लगातार बढ़ती कीमतों से देश की जनता काफी परेशान है तो वहीं मोदी सरकार का खजाना काफी भर रहा है। एबीपी के मुताबिक 2015-16 से 2017-18 के बीच सरकार के खजाने में तेल की बिक्री से करीब 14.88 लाख करोड़ रुपये हुए। 2016-17 में केंद्र सरकार को 3.34 लाख करोड़ और राज्य सरकारों को 1.89 लाख करोड़ रुपये की कमाई पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री से हुई है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें